Posts

Showing posts from March 15, 2023

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

Image
जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू ने विद्यार्थीयों को दिया प्रशिक्षण शहपुरा:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) समाज के विभिन्न आयामों  में कार्य कर रही है जैसे पौधारोपण महाअभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य, विधिक जागरूकता, जैविक खेती आदि । इस समिति से सम्बंधित नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में जैविक उत्पाद व जैविक खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया साथ ही विद्यार्थीयों को प्रायोगिक जैविक खाद बनाने को सिखाया। जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू जिला डिण्डोरी के किसान बंधुओ को जैविक खेती करने का तरीका व प्रायोगिक जानकारी लगातार कृषकों को दे रहे है ।  इसी क्रम में आज शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा पहुंचकर जैविक उत्पाद के बनाने का लाइव डेमो देखा जिसमें जीवामृत, केचुआ खाद,अग्नीअस्त्र, ऐजोला खाद की विस्तृत जानकारी प्राप्त किए । साथ ही विद्यार्थीयों ने कृषि फार्म में लगे सब्जीयों को देखा जोकि पथरीली जमीन में लगी हुई है परन्तु फसल अच्छी लगी हुई है। जीवामृत बनाने के लिए आवश्य...