Posts

Showing posts from September 17, 2022

एकल अभियान के 10 दिवसीय अभ्यास वर्ग में जैविक खेती व कानूनी जानकारी दी गई, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जैविक कृषि पर दी जानकारी

Image
डिंडोरी/शहपुरा :- एकल अभियान अंचल डिंडोरी केन्द्र शहपुरा संच में 10 दिवसीय अभ्यास का आयोजन किया गया है जिसमें विकासखंड शहपुरा व विक्रमपुर के एकल आचार्यों को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया जा रहा है इस बीच आचार्यों को जैविक खेती एवं कानून की सामान्य जानकारी देने के लिए  भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू व जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू को अमंत्रित किया गया ।      अभ्यास वर्ग के दूसरे सत्र में बिहारी लाल साहू ने जैविक कृषि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया साथ ही जैविक उत्पाद बनाने का तरीका बताए एवं आचार्यों के द्वारा पूछे जाने बाले प्रश्न का जवाब दिए । बिहारी जी ने केचुआ खाद के बनाने का तरीका व उसका लाभ बताया साथ ही फसलों में लगने बाले बाहरी कीट के नियंत्रण के लिए नीमास्त्र,अग्नी अस्त्र,तरल खाद आदि के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किए साथ ही हरि खाद एजोला जो फसलों के लिए रामबाण हैं के बारे में  जानकारी दिए।  ( Vidio देखने के लिए Link click करें )     इस बीच कार्यक्रम में अधिव...

हरी खाद "एजोला" की जानकारी लेने पहुँची सामाजिक समिति,साथ ही बच्चे के जन्म पर पौधारोपण

Image
डिंडौरी:- आजकल खबरों में एजोला हरी खाद को लेकर चर्चा चल रही है,नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म में बहुउपयोगी हरी खाद "एजोला" का निर्माण किया जा रहा है,जो बहुत ही उपयोगी है। इसकी जानकारी लगने के बाद,खाद की प्रक्रिया को देखने, समझने और एजोला की उपयोगिता को जानने के लिए क्षेत्र में समाज के बहु-आयामों पर निःस्वार्थ भाव से काम करने वाली समिति " धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डी.एस.एस.)" के सचिव ने नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा का निरीक्षण किया और जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू से एजोला के फायदों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त किये। एजोला नाइट्रोजन की भरपूर मात्रा वाला खाद है,इसको गाय को खिलाने से दूध की मात्रा बढ़ जाती है, वही खेतों में थोड़ा सा एक मुट्ठी एजोला के बीज डालने से यह बहुत तीव्रता से पूरे खेत में फैल जाता है जिससे खरपतवार से निजात मिल जाती है और यह नष्ट होकर खेत में नाइट्रोजन की मात्रा में वृद्धि कर देता है,जिससे फसलों के पैदावार में वृद्धि होती है।            ( जैविक खाद के स्वादिष्ट भुट्टे)   ...