हरी खाद "एजोला" की जानकारी लेने पहुँची सामाजिक समिति,साथ ही बच्चे के जन्म पर पौधारोपण
डिंडौरी:- आजकल खबरों में एजोला हरी खाद को लेकर चर्चा चल रही है,नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म में बहुउपयोगी हरी खाद "एजोला" का निर्माण किया जा रहा है,जो बहुत ही उपयोगी है। इसकी जानकारी लगने के बाद,खाद की प्रक्रिया को देखने, समझने और एजोला की उपयोगिता को जानने के लिए क्षेत्र में समाज के बहु-आयामों पर निःस्वार्थ भाव से काम करने वाली समिति "धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डी.एस.एस.)" के सचिव ने नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा का निरीक्षण किया और जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू से एजोला के फायदों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त किये।
एजोला नाइट्रोजन की भरपूर मात्रा वाला खाद है,इसको गाय को खिलाने से दूध की मात्रा बढ़ जाती है, वही खेतों में थोड़ा सा एक मुट्ठी एजोला के बीज डालने से यह बहुत तीव्रता से पूरे खेत में फैल जाता है जिससे खरपतवार से निजात मिल जाती है और यह नष्ट होकर खेत में नाइट्रोजन की मात्रा में वृद्धि कर देता है,जिससे फसलों के पैदावार में वृद्धि होती है।
(जैविक खाद के स्वादिष्ट भुट्टे)
समिति के सदस्यों ने नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म में लगे भूठ्ठे खाये और अनोखे स्वाद का अनुभव किया। जैविक खाद एक ओर फसलों के स्वाद को अनोखा बना देता है,वही केमिकल से, रासायनिक खाद से होने वाले अनेक रोगों से हमें बचाता है।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू के साथ समिति के सदस्यों ने पौधारोपण किया। पौधारोपण का विशेष आयोजन समिति डीएसएस के सचिव निर्मल कुमार को संतान प्राप्ति को यादगार बनाने के लिए किया गया।
(फलदार वृक्ष का पौधारोपण)
आज के कार्यक्रम में समिति डी.एस.एस. के सचिव निर्मल कुमार,सदस्य ब्रज बिहारी,आध्यात्मिक क्रांति के प्रणेता सोहन जी सहित लोग उपस्थित रहे।
शहपुरा:-16.09.2022
Comments