Posts

Showing posts from August 23, 2022

किसानों की समस्यों को लेकर भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी ने मुख्यमंत्री के नाम पर एसडीएम बलवीर रमण को सौंपा ज्ञापन

Image
डिंडोरी:- भारतीय किसान संघ डिंडोरी ने जिले के किसानों की समस्याओं के निराकरण करवाने को लेकर 10 सूत्रीय मांग लेकर मुख्यमंत्री शिवराज के नाम पर एसडीएम डिण्डोरी को ज्ञापन सौंपा जिसमें पहली मांग  :-कृषि कार्यालय डिंडोरी जोकि बहुत पुराना होने से जर्जर हो चुका है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है इसलिए कृषि कार्यालय के नवीन भवन एवं कृषक सभागार कक्ष के निर्माण कराया जाना आवश्यक है। दूसरी मांग:- म.प्र.शासन द्वारा किसानों के माध्यम से गिरदावरी का कार्य कराये जाने का निर्देश दिया गया है परंतु जिले के अधिकतर किसानों के पास मोबाईल सुविधा व नेटवर्क सुविधा न होने के कारण गिरदावरी करने में असमर्थ हैं अत: गिरदावरी का कार्य संबंधित विभाग के माध्यम से कराया जाए। तीसरी मांग:- ग्राम बिलगांव तहसील शहपुरा, जिला डिंडोरी में बिलगांव जलाश्य मध्यम परियोजना के अंतर्गत निर्मित बिलगड़ा बांध पर सायरन की व्यवस्था की जाए, जिससे अतिवृष्टि के समय गेट खोलने के पूर्व ग्राम वासियों को इसकी जानकारी हो सके जिससे वह सचेत हो सकेंगे। चौथी मांगः- दिनांक 19.08.2022 से लगातार हुई अतिवृष्टि के कारण बिलगड़ा बांध के ग...