Posts

Showing posts from March 28, 2025

माँ कर्मा बाई की जयंती में जुटे सैकड़ो लोग , सांस्क्रतिक कार्यक्रम से लेकर समाज विकास तक की हुई विशेष संवाद

Image
मेंहदवानी में कठौतिया, सारसडोली,खमरिया सहित कई ग्राम के सामाजिक बंधु हुए एकजुट बाजे गाजे के साथ चल समारोह निकाल,मंचीय कार्यक्रम कर साहू बंधुओं ने समाज हित में रखी बात शहपुरा :- समाज के प्रत्येक वर्ग अपने-अपने सामाजिक दिवस में कार्यक्रम का आयोजन करते है और हर्सौल्लास के साथ मनाते है इसी भांति साहू समाज भी माँ कर्मा बाई की जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने का कार्य करते है विगत दिवस ग्राम बरगाव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसी भांति ग्राम मेहदवानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम सारसडोली, मेह्दवानी , कठोतिया, खमरिया सहित आस-पास के स्वजाति लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम की सुरुआत माँ कर्मा बाई के तैलीय चित्र व गाजे बाजे के साथ ग्राम भ्रमण किया गया फिर मंचीय कार्यक्रम की सुरुआत इस कार्यक्रम के अध्यक्ष रामगोपाल साहू, मुख्य अतिथि अधिवक्ता दयाराम साहू , टेकेस्वर साहू, तैलीय महासंगठन के जिला अध्यक्ष दुर्गेश साहू ने देवी की तैलीय चित्र में पुष्प अर्पण किये। तत्पश्चात माँ कर्मा देंवी की आरती अधिवक्ता गजाधर साहू एवं उनकी पुत्री ने मधुर धुन में गाये जिसपर सभी अतिथियों...