मिलेट्स क्वीन सुश्री लहरी बाई और पद्मश्री अर्जुन सिंह ने संगठन मंत्री के मार्गदर्शन में भारतीय किसान संघ की ली सदस्यता
डिंडोरी में भारतीय किसान संघ, ग्राम-ग्राम जाकर चला रहा है सदस्यता महाअभियान डिंडोरी- किसानों को अपने अधिकारों के लिए प्रेरित करते हुए भारतीय किसान संघ के द्वारा पूरे भारत में सदस्यता महाअभियान चला रहा है। जनवरी 2024 तक 1 करोड़ सदस्यता एवं 1 लाख गांव तक किसानों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिला डिंडौरी के बैगा जनजाति क्षेत्र के ग्राम-सिलपिड़ी,धुरकुटा,भुरसी,चाड़ा,बजाग,चुनपथरी,बैशाखू टोला,नवाटोला,मोहतरा आदि ग्रामों में आज भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त के संगठन मंत्री भरत भाई पटेल के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद कर रहे है और किसानों को संगठन से जोडने का कार्य कर रहे है। बैगा जनजाति क्षेत्र में सदस्यता आभियान के अन्तर्गत गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के श्रीअन्न ब्रांड एंबेसडर सुश्री लहरी बाई और पद्मश्री से पुरुस्कृत श्री अर्जुन सिंह धुर्वे सहित जिला डिंडोरी के अनेक किसानों ने सदस्यता ग्रहण किया। इस सदस्यता महाअभियान मे प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, जिलाध्यक्ष बि...