नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में बैठक सम्पन्न, न्यायाधीश सीताशरण यादव ने बताई नेशनल लोक अदालत के लाभ
शहपुरा:- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डोरी के मार्गदर्शन में फरवरी में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में बैठक का आयोजन किया गया । न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सीताशरण यादव ने नेशनल लोक अदालत के संदर्भ में बताया की लोक अदालत में जो भी सिविल केस का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण होता है उस केस में लगा न्याय शुल्क वापिस हो जाता है । इसी प्रकार छोटे दाण्डिक प्रकरण, भरण पोषण के मामले आसानी से राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण हो जाता है जिससे पक्षकारों को आर्थिक क्षति का सामना नही करना पडता है । इस बैठक के दौरान न्यायाधीश रविशंकर भलावी ने भरण पोषण के मामले में कहा कि यह परिवारिक मामला होता है जिसका निराकरण यदि राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण होता है तो दो परिवार का जीवन सरल एवं सुगम हो जाता है । आज के इस बैठक में अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू, अधिवक्ता आर के पाठक, अधिवक्ता ज्ञानदीप त्रिपाठी, अधिवक्ता गोपाल गुप्ता, अधिवक्ता अनिल रजक, अधिवक्ता ललित श्रीवा...