मिशन शुभ-जीवन,मानव सेवा का अनमोल उपहार है-डीएसएस मध्यप्रदेश
शहपुरा:- धारा सरस्वति शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) पौधारोपण, संरक्षण व संवर्धन को लेकर लगातार कार्य कर रही है, पौधों के महत्व के प्रति जन जागरुक करने के दिशा में पौधारोपण महाअभियान चलाकर क्षेत्र में कार्य कर रही है, पौधारोपण महाअभियान के 50 वे रविवार में माँ शारदा टेकरी शहपुरा में विधायक, पूर्व विधायक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, संचालक, शिक्षक , पटवारी संघ, किसान संघ व सामाजिक कार्यकर्तो के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया । समिति ने 50 वे रविवार को गोल्डन जुबली के रूप में मनाया है साथ ही एक नए अभियान की शुरुवात की है जिसका नाम मिशन शुभ -जीवन दिया है । इस अभियान का कार्य विशेष अमूल्य दिवस जैसे की सालगिरह,जन्मदिन, विवाह जैसे शुभ अवसर में पौधारोपण, फल वितरण, सामाज से दूरस्थ ग्रामीणजन, शुभ कार्य जैसे विभिन्न कार्य टीम डीएसएस करने वाली है जिसकी शुरूवात भी हो चुकी है जिसमें मिशन शुभ-जीवन के तहत बालक शुभांश शंकर ने अपने जन्म दिवस में टीम डीएसएस के साथ पौधारोपण किया है । समिति सभी जनसामान्य से विनम्र निवेदन करती है आप सभी अपने जीवन के शुभ ...