Posts

Showing posts from November 10, 2022

किसानों की समस्याओं को क्षेत्रिय विधायक भूपेंद्र मरावी से भारतीय किसान संघ डिण्डोरी ने ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया

Image
शहपुरा:- भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के किसान शक्ति का संखनाद कार्यक्रम के तहत शहपुरा विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी को तहसील शहपुरा व मेंहदवानी के किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने किसानों के विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ डिण्डौरी जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में किसान संघ द्वारा सभी 230 विधायकों को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है जिसमें प्रमुख मांग के रूप में किसानों एवं कृषि संबंधी विषयों को लेकर खुली चर्चा करने के लिए 7 दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी की गई है।      इस मौके पर विधायक भूपेंद्र मरावी ने किसानों की मांग को गंभीरता से सुना और कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज हैं। वह निश्चित तौर पर किसानों की मांगों व समस्या के समाधान हेतु राज सरकार को पत्र लिखकर किसानों की मांग से सरकार को अवगत कराएंगे।   22 नवम्बर को भोपाल में विशाल अंदोलन  जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि 22 नवंबर को *चलो ग्राम सभा से विधानसभा* अभियान में किसानों की विभिन्न...