अंबेडकर जयंती पर जन अभियान परिषद शहपुरा ने कराया व्याख्यान
शहपुरा:- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना,आर्थिक एवं सांख्यकीय विभाग द्वारा विकासखण्ड शहपुरा में डॉक्टर बी.आर.अंबेडकर जयंती पर विकास खण्ड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन परिषद के विकास खण्ड समन्वयक नीलेश्वरी वैश्य के मार्गदर्शन में शहपुरा जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो के बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार मरावी विशिष्ट अतिथि एडवोकेट निर्मल साहू,समाजसेवी रामलाल रजक, समाजसेवी राधेश्याम साहू की उपस्थिति में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. साहब के चलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं तिलक किया गया तत्पश्चात मंचासिन अतिथियों का स्वागत तिलक वंदन और माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के द्वारा कहा गया की डॉक्टर अंबेडकर एक महान विचारक चिंतक तथा शिक्षा विद और समाज सुधारक रहे हैं हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना है अधिवक्ता निर्मल साहू ने कहा कि हम मध्यप्रदेश सरकार के ऐसे समानता दिवस के रूप मनाई गई अंबेडकर जंयती आयोजनों के माध्यम से डॉक्टर अंबेडकर जी के समरसता के सपने को जन अभियान परिषद के माध्यम से पूर्णतया की ओर ले जा रहे हैं कार्...