अंबेडकर जयंती पर जन अभियान परिषद शहपुरा ने कराया व्याख्यान

शहपुरा:- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना,आर्थिक एवं सांख्यकीय विभाग द्वारा विकासखण्ड शहपुरा में डॉक्टर बी.आर.अंबेडकर जयंती पर विकास खण्ड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन परिषद के विकास खण्ड समन्वयक नीलेश्वरी वैश्य के मार्गदर्शन में शहपुरा जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो के बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार मरावी विशिष्ट अतिथि एडवोकेट निर्मल साहू,समाजसेवी रामलाल रजक, समाजसेवी राधेश्याम साहू की उपस्थिति में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. साहब के चलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं तिलक किया गया तत्पश्चात मंचासिन अतिथियों का स्वागत तिलक वंदन और माल्यार्पण कर किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के द्वारा कहा गया की डॉक्टर अंबेडकर एक महान विचारक चिंतक तथा शिक्षा विद और समाज सुधारक रहे हैं हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना है अधिवक्ता निर्मल साहू ने कहा कि हम मध्यप्रदेश सरकार के ऐसे
समानता दिवस के रूप मनाई गई अंबेडकर जंयती आयोजनों के माध्यम से डॉक्टर अंबेडकर जी के समरसता के सपने को जन अभियान परिषद के माध्यम से पूर्णतया की ओर ले जा रहे हैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार मरावी ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने बाबा साहब के जन्म स्थान महू इंदौर को डॉक्टर अंबेडकर कॉरिडॉर,अंबेडकर न्यास तथा डॉक्टर बी आर अंबेडकर विश्व विद्यालय के माध्यम से बाबा साहब का नाम पूरी दुनिया में अजर अमर किया है। सरकार के द्वारा डॉक्टर अम्बेडर मेधावी छात्र योजना के माध्यम से हजारों हजार युवाओं के सपने साकार करने का कार्य किया है कार्यक्रम में जन अभियान के सभी परामर्शदाता कृष्ण कुमार साहू, बिहारी लाल साहू,शिव आर्मों, गोपाल रैदास,एवं कल्पना मरावी उपस्थित रहे। साथ ही सभी नवांकुर प्रतिनिधि परदेशी झारिया, शंभू विश्वकर्मा, डुमारी चक्रवर्ती, राम लाल रजक, एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष,सचिव,एवं सदस्य तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। 
पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन मेंटर कृष्ण कुमार साहू द्वारा बहुत अच्छे तरीके से किया गया अंतिम में आभार व्यक्त विकासखंड समन्वयक शहपुरा द्वारा किया गया।
   दिनांक:- 15 अप्रैल 2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता