भारतीय किसान संघ डिण्डोरी का सदस्यता महा-अभियान शुरू हुई, संघ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम धनगांव व लालपुर के ग्राम अध्यक्ष का किए चुनाव

शहपुरा :- जिला डिण्डोरी में भारतीय किसान संघ किसान हित में विगत दो वर्षों से लगातार कार्य कर रही है, संघ के ज्ञापन व किसानों की मांग शासन प्रशासन तत्काल संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करने का प्रयास करती है।
इस समय भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत का सदस्यता अभियान की शुरूवात हुई है जिसमें जिला डिण्डोरी में 15 हजार किसानों की सदस्यता का लक्ष्य लिया गया है ।
आपको बता दे कि जिला डिण्डोरी अंतर्गत तहसील शहपुरा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या के अगुवाई में ग्राम धनगांव अध्यक्ष हीरालाल मरावी, ग्राम लालपुर शिवकुमार झारिया, ग्राम मंत्री खूमन लाल झारिया को दायित्व दिया गया ।
इस बीच भारतीय किसान संघ के सदस्यता अभियान को जिला डिण्डोरी  ने सदस्यता महा-अभियान के रूप में लेकर कार्य करेगा। संघ की प्राथमिक सदस्यता की शुरूवात ग्राम अध्यक्ष से सहयोग राशि प्राप्त करके किया गया है ।
आज के इस सदस्यता महा-अभियान में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, तहसील शहपुरा अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या, ग्राम लालपुर अध्यक्ष शिवकुमार, धनगांव अध्यक्ष हीरालाल मरावी, ग्राम मंत्री खूमन झारिया, सदस्य जयपाल उपस्थित रहे है ।

दिनांक:-02/10/2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता