जिला डिण्डोरी के सबसे बड़ा डेम बिलगड़ा के नजदीक डीएसएस मध्यप्रदेश का पौधारोपण महाअभियान के 60 वाँ रविवार संपन्न
युवा किसान नेता,योग गुरू,संगठन प्रमुख, समाजिक कार्यकर्ता रहे उपस्थित
शहपुरा:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस मध्यप्रदेश) जन-जन के बहुमूल्य जीवन को स्वस्थ और आनंदमय बनाने के लिए अनेक स्तर पर कार्य कर रही है जिनमें से एक है पौधारोपण महाअभियान चलाकर पौधे के महत्व को आमजन के मानस पटल पर बैठा देना।
समिति के शुभ कार्य को मीडिया में देखकर आमजन और अनेक संगठन समिति के साथ जुड़कर पौधारोपण कर रहे है,
डीएसएस मध्यप्रदेश पौधारोपण महाअभियान के 60 वाँ रविवार डेम के नजदीक छायादार करंज के पौधे का रोपण किए ।
इस पावन अवसर में भारतीय किसान संघ के किसान नेता जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, योग प्रभारी ब्रज बिहारी साहू, पटवारी सोहन साहू , समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
शहपुरा- 16.07.2023
Comments