भारतीय किसान संघ के प्रांतीय और क्षेत्रीय किसान नेताओं ने किया पौधारोपण ,जीवन को निरोग और आनंदमय बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया


डिंडोरी- भारतीय किसान संघ डिंडौरी किसानों की समस्या के साथ साथ पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पौधारोपण का कार्य निरन्तर कर रही है।

वर्तमान समय में आमजन भी अनेक बीमारियों से ग्रस्त है। अधिकतर बीमारियों का कारण पर्यावरण का असंतुलन है। पर्यावरण असंतुलित होने से स्वास की बीमारी,केंसर,मानसिक तनाव,पेट की बीमारी सहित अनेक गम्भीर से गम्भीर बीमारी हो रही है। 

पर्यावरण संरक्षण करने के लिए सद्गुरु जग्गी वासुदेव सहित विश्व स्तर पर अनेक संघ मुखर होकर कार्य पर्यावरण संरक्षण कर रही है,इनमें से एक संगठन भारतीय किसान संघ भी है जो लगातार पौधारोपण करती है, सभी में पर्यावरण के प्रति जनजागृति लाने का कार्य कर रही है।
आज का पौधारोपण माँ शारदा गौशाला करौंदी के समीप किया गया जिसमें भारतीय किसान संघ के किसान नेता महाकौसल प्रांत के संगठन मंत्री भरत भाई पटेल, जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, 
 जिला मंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,जिला संयोजक सोहन साहू उपस्थित रहे।

दिनांक:-17/02/2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता