अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर पौधारोपण और पंचतत्व ध्यानयोग का आत्मीय कार्य सम्पन्न

डिंडौरी:- आज पूरा देश भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म जयंती मना रहा है। क्षेत्र में बहुआयामों पर कार्य करने वाली क्रांतिकारी समिति धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस) के द्वारा आज फलदार और छायादार पौधा लगाया गया।
समिति ने आज लगातार 19वां रविवार पौधारोपण का अनमोल कार्य किया। और सभी सम्माननीय जनों से अपील किया की सभी पौधारोपण और संरक्षण का कार्य करे।
    समिति का मानना है पौधा लगाना,दूसरों का अहोभाव से हेल्प करना,जरूरत मंद को उचित ज्ञान उपलब्ध कराना,जैसे अनेक कार्य,आत्मीय कार्य है,इससे आत्मीय आनंद मिलता है। आत्मीय आनंद के कार्य करने से आत्मा को खुराक मिलती है, आत्मा को खुराक मिलने से हमारे शरीर में बढ़ता है और मन का प्रतिशत कम होने लगता है।
    हमारे जीवन में आत्मा का प्रतिशत जैसे जैसे ज्यादा होगा हम परमात्मा के करीब होने लगते हैं और एक दिन जीवन से मुक्त हो जाएंगे।
   इसलिए समिति लोंगो के जीवन को महाजीवन बनाने के लिए लगातार आत्मीय कार्य कर रही है और सम्माननीय जनों से अपील करती है कि सभी पौधारोपण जैसे पुण्य कार्य जरूर करें।
    समिति के सदस्यों ने पौधा रोपण के साथ साथ अनोखा ध्यानयोग "मिट्टी स्नान ध्यान" किया और प्रकृति से पूर्ण रूपेण जुड़कर,अपने आपको मिट्टी में,पानी में,हवा में,सूर्य में,आकाश में या कहे पंचतत्व में अपने आप को समाहित करने का प्रयोग किया।
      उपनिषदों का वचन है जो व्यक्ति जीवनकाल में अपने आपको पंचतत्व में विलीन कर देता वह स्वम् परमशक्ति परमात्मा का रूप बन जाता है।
   आज के कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जन्मदिन पर याद किया और इन महान व्यक्तित्व को जीवन में आत्मसात करने करने की प्रेरणा ली।
   आज के कार्यक्रम ग्राम बिलगांव में आयोजित किया गया जिसमें पतंजलि योग समिति डिंडोरी का अमूल्य सहयोग रहा, कार्यक्रम में योग समिति के जिलाध्यक्ष ब्रज बिहारी, डीएसएस के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ,क्षेत्र में आध्यात्मिक क्रांति लाने का प्रयास करने वाले स्वामी सोहन जी, भारतीय किसान संघ डिण्डोरी के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे है।
शहपुरा:-02 अक्टूबर 2022

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता