विधिक जागरूकता को लेकर अधिवक्ता संघ शहपुरा में आयोजित हुई कार्यशाला, न्यायाधीश सीताशरण यादव सहित विद्वान अधिवक्ताओं के मध्य कानूनी परिचर्चा

शहपुरा:- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में लगातार जिला डिण्डोरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें न्यायाधीश महोदय गांव जाकर ग्रामीणजनों सीधा संवाद करके उनके छोटे अपराधों के निराकरण के लिए कानूनी जानकारी देते है ।
इसी क्रम में बीच-बीच में अधिवक्ता संघ शहपुरा के सभागार में न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सीताशरण यादव व न्यायाधीश दिलीप पाटिल का महत्वपूर्ण कानूनी मार्गदर्शन मिलता रहता है ।
आज अधिवक्ता कक्ष में न्यायाधीश सीताशरण यादव ने बताया की प्री लिटिगेशन, छोटे समनीय अपराध, व्यवहार वाद का आपसी सुलह से निराकरण किया जाता है तो सिविल केस में कोर्ट फीस वापिस हो जाती है वहीं आपसी सुलह से प्रकरण का निराकरण होता है तो हमेशा के लिए विवाद समाप्त हो जाता है जिससे कोर्ट में केसों की बाहुल्यता नही बढती है , न्यायाधीश महोदय ने कहा की सभी अधिवक्ता बंधुओ को हर एक दिन सुप्रीम कोर्ट के एक न्याय दृष्टांत पढना चाहिए जिससे नए कानूनों की जानकारी होती है ।
इसी क्रम में न्यायाधीश दिलीप पाटिल ने बताया की भरण पोषण के मामलों में ज्यादा से ज्यादा आपसी सुलह से प्रकरण निराकरण करवाना चाहिए जिससे एक प्रकरण के साथ साथ एक परिवार बिगड़ने से बच जाता है ।
आज के इस कार्यशाला में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दयाराम साहू ने अधिवक्ता साथियों को संबोधित करते हुए कहा की शहपुरा के अधिवक्ता साथी हमेशा प्रयास करते है कि प्रकरण आपसी सुलह से निराकरण हो जिससे पक्षकारों के मध्य हमेशा सौहार्द्र बना रहे ।
आज के इस कार्यशाला में न्यायाधीश सीताशरण यादव, न्यायाधीश दिलीप पाटिल, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी प्रमोद पटेल, अधिवक्ता संघ शहपुरा अध्यक्ष दयाराम साहू, सचिव अनिल बर्मन, शपथ आयुक्त दीपचंद साहू, अधिवक्ता हरिश्चंद्र झारिया, अधिवक्ता राकेश अग्रवाल, अधिवक्ता आई के झारिया, अधिवक्ता राकेश पाठक, अधिवक्ता ललित श्रीवास्तव, अधिवक्ता अमित गुप्ता, अधिवक्ता कमल साहू, अधिवक्ता एनएल गुप्ता, अधिवक्ता भजन चक्रवर्ती, अधिवक्ता जागेश्वर पङवार, अधिवक्ता निर्मल कुमार, अधिवक्ता सृष्टि मेहरा, अधिवक्ता अभय राय सहित विधिक सेवा समिति शहपुरा के लिपिक महेन्द्र कुडापे उपस्थित रहे है ।
दिनांक:- 06.01.2024

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता