भारतीय किसान संघ एवं कृषि विभाग डिण्डोरी का समन्वय बैठक हुई संपन्न, किसान नेता व जिला कृषि अधिकारी के साथ हुई चर्चा

डिण्डोरी:- भारतीय किसान संघ डिण्डोरी किसान हित में लगातार कार्य कर रही है इसके लिए संघ प्रशासन एवं शासन के साथ बैठक करके किसानों की समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास कर रही है, 
आज की बैठक कृषि विभाग डिण्डोरी के सातों विकासखंड के कृषि अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी अभिलाषा चौरसिया के साथ हुई  ।
इस बैठक में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने कहा कि जिला डिण्डोरी के किसानों को कृषि विभाग के द्वारा संचालित समस्त योजनाओ को ग्राम पंचायत स्तर से मुनादी करके जानकारी दिया जाए वैसे ही खरीफ की फसल के लिए बीज किसानों को जून माह तक वितरण किया जाए। 
इस प्रकार जिला उपाध्यक्ष खमोद चंदेल ने बात रखी की जैविक कृषकों की सूची तैयार कर सरकार तक सूची पहुंचाई जावे एवं जैविक उत्पाद के विक्रय का केंद्र खोला जाए। 
बातचीत की अगली कड़ी में एडवोकेट निर्मल कुमार साहू जिलामंत्री ने कहा की किसानों का चयन कर मोटे आनाज वितरित किया जावे जिससे जिला डिण्डोरी में मोटे आनाज की पैदावार अधिक हो सके, इसी प्रकार   विकासखंड स्तर में मिट्टी परीक्षण किया जावे ।
साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित व आयोजित समस्त कार्यों की जानकारी भारतीय किसान संघ डिण्डोरी को दिया जावे ।
इस प्रकार विभिन्न विषयों में बारतालाप हुई, कृषि विभाग डिण्डोरी उप संचालक सुश्री आभिलाषा चौरसिया ने संघ को आश्वासन दिया की संघ के साथ मिलकर कार्य करेगें जिससे वास्तविक रूप से किसानों को लाभ मिले ।
आज के इस बैठक में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू , उपाध्यक्ष खमोद चंदेल, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, जिला सदस्य उदय सिंह, तरूण परस्ते , मेहदवानी ब्लॉग अध्यक्ष चिरौंजी लाल चंद्रोल, कोषाध्यक्ष खूबचंद साहू, सदस्य राजू, अमरपुर ब्लॉग अध्यक्ष जयकुमार भवानी , उपाध्यक्ष राधेश्याम बनवासी, शहपुरा तहसील मंत्री एडवोकेट लवकुश झारिया,सदस्य जगदीश, बजाग कोषाध्यक्ष सुभाष कुर्चाम सहित किसान नेता उपस्थित रहे वही कृषि विभाग से कृषि उपज संचालक सुश्री अभिलाषा , एसडीओ सी आर अहिरवार, डाँ नेहा,अंजली वाजपेई, आरती चौरसिया, बघेल, एमडी पेन्द्रो, पवन शर्मा, संतोष  सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे है ।
दिनांक:- 08/04/2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता