नेशनल लोक अदालत को लेकर टीम डीएसएस एवं तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा लोगों को कर रही जागरूक

शहपुरा:- धारा सरस्वति शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस) सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली गैर शासकीय संस्था है जोकि समाज में जनजागरुकता, जैविक खेती, योग, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के दिशा में लगातार कार्य कर रही है जिसमें कुछ अभियान को महा अभियान की तरह मिशन मूड में कार्य कर रही है जैसे पौधारोपण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधारोपण महाअभियान के रूप में 37 रविवार से लगातार पौधारोपण का कार्य कर रही है । इसी प्रकार कई संस्थान से जुड़कर भी अनेक कार्य कर रही है ।
ज्ञात हो कि 11 फरवरी 2023 को व्यवहार न्यायालय शहपुरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना है इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे, विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सचिव डीएस मण्डलोई, न्यायाधीश सीताशरण यादव, न्यायाधीश रविशंकर भलावी ने अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में अधिवक्तागणों के साथ बैठक कर विशेष बातचीत भी किए है ।
                (अधिवक्ता कक्ष में विशेष चर्चा)
नेशनल लोक अदालत के उद्देश्य को सफल बनाने के आशय से टीम डीएसएस मध्यप्रदेश एवं तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा संयुक्त रूप से कार्य करते हुए ग्रामीणों में जागरूकता लाने के लिए गांव-गांव जाकर नेशनल लोक आदालत के लाभ के बारे में विस्तार से बता रहे है जिससे ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ ले सके। जागरूकता के इस क्रम में टीम ग्राम अमेरा, इंदौरी, करौंदी सहित अन्य ग्राम पहुंचकर लोगों को नेशनल लोक अदालत के बारे में बताई है ।
इस कार्य में टीम डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, एडवोकेट लवकुश झारिया, तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा के लिपिक महेन्द्र कुड़ापे का विशेष योगदान रहा है ।

दिनांक:- 09/02/2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता