व्यवहार न्यायालय शहपुरा में फहराया गया तिरंगा,न्यायाधीश सहित अधिवक्तागण रहे उपस्थित
शहपुरा:- आजादी के अमृत महोत्सव 76 वे वर्ष, स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर व्यवहार न्यायालय शहपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तेल्य चित्र में पुष्प अर्पित कर तिलक-वंदन करके किया गया ।
तत्पश्चात व्यवहार न्यायधीश वरिष्ठ खंड सीताशरण यादव साहब ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को आन-बान सान के साथ फहराया, इस बीच व्यवहार न्यायधीश कनिष्ठ खंड रविशंकर भलावी एवं अधिवक्तागण सहित कर्मचारी उपस्थित रहे हैं ।
(पौधारोपण कार्यक्रम)
आज इस पावन पर्व को याद करते हुए यादगार पल बनाने के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर में व्यवहार न्यायधीश सीताशरण यादव के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया ज्ञात हो कि विधिक सेवा समिति शहपुरा एवं डीएसएस मध्यप्रदेश पौधारोपण महाअभियान चला रही है जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन भी सहयोग प्रदान कर रहे है ।
आज के कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश रविशंकर भलावी, अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू, अधिवक्ता आर के पाठक, अधिवक्ता दीपचंद साहू, अधिवक्ता अनिल रजक, अधिवक्ता ललित श्रीवास्तव, अधिवक्ता एनएल गुप्ता, अधिवक्ता अमित गुप्ता, अधिवक्ता राकेश अग्रवाल, अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, अधिवक्ता भजन चक्रवर्ती, अधिवक्ता जीएस उद्दे, विधिक सेवा समिति तहसील शहपुरा के लिपिक महेन्द्र कुड़ापे, रीडर अरुण मरावी, नाजीर चंद्रभान सिंह, मनीष धुर्वे , शत्रुघ्न साहू, संदीप, दिलीप कोपचे, मोनीष बट्टी, दिपान्सू, लाल सिंह, रंजीत धुर्वे उपस्थित रहे हैं ।
दिनांक:- 15/08/2022
स्थान:- न्यायालय परिसर शहपुरा

Comments