किसान मंच के तहत मुख्यमंत्री और भारतीय किसान संघ का किसानों के गंभीर आधारभूत मुद्दों को लेकर संवादभारतीय किसान संघ के द्वारा जिला डिंडौरी के विभिन्न विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया

डिंडोरी-भारतीय किसान संघ किसानों के समस्याओं के समाधान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।निचले स्तर पर किसानों के साथ,कर्मचारी अधिकारियों साथ समन्यवय बैठक कर समस्याओं का तत्काल समाधान करने का प्रयास कर रही है ।

आपको बता दें भारतीय किसान संघ मुख्यमंत्री के साथ लगातार बैठक कर  प्रादेशिक किसान समस्या को उठाती है और शासन से किसानों के लाभ के लिए नीतिगत  फैसले लाने को कहती है

 भारतीय किसान संघ का प्रदेश प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को किसान मंच की बैठक में प्रादेशिक किसान समस्या को लेकर वल्लभ भवन पहुंचा।
इस बीच मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल व प्रमुख सचिव इकबाल सिंह की उपस्थिति में प्रदेश के किसानों की राजस्व, बिजली, सिंचाई, खाद, बीज, नहर, कृषक उत्पादक समूह, न्यूनतम समर्थन मूल्य की विभिन्न समस्याओं को रखा।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर ने किसानों की बिजली संबंधी समस्याओ को रखते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि सरकार मुख्यमंत्री स्थाई कृषि पंप अनुदान योजना को तत्काल प्रारंभ करे। साथ ही मांग की कि क्षमता से अधिक भार वाले ट्रांसफार्मरों पर आवश्यकता अनुसार क्षमता बढ़ाई जाए और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाए।
कर्जमाफी के कारण डिफाल्टर हुए किसानों का संपूर्ण ब्याज माफ करने की मांग रखते हुए दो लाख की सीमा समाप्त करने के लिए भी मुख्यमंत्री से कहा।
प्रदेश मंत्री आरसी पटेल दमोह जिले की सीतानगर सिंचाई परियोजना से वंचित गांवों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को इस दिशा में कार्य करने के आदेश दिए।
मालवा प्रांत से आए किसानों ने मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना, नकली बीज की समस्या, बीजों व उर्वरकों की प्रमाणिकता सत्यापन, नहरों का मरम्मतीकरण, सीएम सम्मान निधि जैसे किसानों के अनेक विषयों को रखा।
मध्यभारत प्रांत के अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने सभी मंडियों में मानक परीक्षण मशीन व 10 टन के तौल कांटे लगाने, सीसीटीवी लगाने, बंद मंडी चालू कराने की मांग सरकार के मुखिया के सामने रखी।
भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल ने बिजली की समस्या सहित जिला डिण्डोरी के नहर,पीने के पानी,नामांतरण, बटबारा ,अधिकारियो के किसान के प्रति नजर जैसे विभिन्न समस्याओ को रखा ।
ज्ञात हो कि भारतीय किसान संघ डिण्डोरी ने CM के डिण्डोरी आगमन पर किसानों के पानी, बिजली, नहर व राजस्व के मामलों को लेकर ज्ञापन दिया था और निराकरण करने को कहा था इस प्रकार संघ लगातार किसान हित में कार्य कर रही है । जिसका सार्थक परिणाम देने को मिल रही है ।
किसान संघ के प्रदेश भर से आए प्रमुख पदाधिकारियों के साथ हुई किसान मंच की बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस की उपस्थिति में किसानों से जुडे़ सभी विभागों के अधिकारियों को समस्या समाधान की दिशा में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

24 घंटे में जले ट्रांसफार्मर बदले जावे, नामांतरण, बटवारा का प्रकरण का जल्द निराकरण :- CM

इस बैठक में कई अहम फैसले तत्काल CM ने लिया जैसे 24 घंटे के भीतर जले ट्रांसफार्मर बदलना, नामांतरण, बटवारा जैसे राजस्व मामलों का जल्द निराकरण करना, जिला स्तर पर किसान संघ के साथ किसान हित में योजना बनाना ।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामभरोस वसोतिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर, प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, मनीष शर्मा, अतुल माहेश्वरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी,  प्रदेश मंत्री नारायण यादव, प्रांत संयोजिका गिरजा ठाकुर,  मालवा प्रांत महामंत्री रमेश दांगी, प्रांत अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, सूर्या जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, नमो नारायण दीक्षित, पवन शर्मा, प्रकाश रघुवंशी, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
दिनांक:- 08/06/2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता