108 दीपों से जय श्रीराम और हिन्दू राष्ट्र लिख भक्तों ने मनाई दिव्य रामनवमी, सारसडोली माँ दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के समय होता हैं विशेष अनुष्ठान

शहपुरा:- शक्ति उपासना पर्व नवरात्रि को हिंदू धर्मावलंबी गहरी भक्ति भाव से मनाते है। कुछ भक्त 09दिन उपवास व्रत रखते है तो कुछ 09दिन मौन रहते है बिना जूता चप्पल के जीवन जीते हैं।

चैत्र नवरात्रि में भक्त भक्ति भाव से जवारे बोते है,रोज जवारे की पूजा अर्चना करते है और अंतिम दिन अहोभाव के साथ माताएं सिर में रखकर नदियों में ले जाकर विसर्जन कर देते है।

इस पवित्र नवरात्रि में ग्राम सारसडोली के भक्तों ने 108दीपक जलाए और अहोभाव के साथ भक्तों ने दीपों से जय श्रीराम एवं हिन्दू राष्ट्र लिखकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

डीजे ढोल नगाड़ों के साथ भक्तों ने देवी जस गाएं और झूमते हुए सभी के दिलों को जीत लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता