जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम बरगांव में बृहद पौधारोपण एवं नदी सफाई सम्पन्न जनप्रतिनिधि,अधिकारी, समाजसेवी सहित ग्रामवासियों की सहभागिता से किया गया शुभकार्य
समिति डीएसएस,भारतीय किसान संघ,विधिक सेवा समिति,जनपद पंचायत,राजस्व विभाग सहित अनेक संघो के पदाधिकारी रहे उपस्थित
शहपुरा:- मध्यप्रदेश शासन ने पानी के विकट संकट एवं महत्व को ध्यान में रखते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान चालू किया है,जिसके तहत प्रदेश भर में जगह जगह पौधारोपण और नदियों के सफाई का कार्य किया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत ग्राम बरगांव में बृहद पौधारोपण किया गया जिसमें जनपद सीईओ अरविंद बोरकर सहित जनपद पंचायत के तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्राम बरगांव के "मेरा माटी मेरा देश" गार्डन में पौधारोपण किया गया ।
इस पावन अवसर में पौधारोपण महाअभियान चलाकर क्षेत्र में पौधारोपण करने वाली समिति डीएसएस के जागरूक प्रकृति प्रेमी युवाओ ने पौधारोपण महाअभियान का 147 वें रविवार पौधारोपण किए।
इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ, टीम डीएसएस, विधिक सेवा समिति शहपुरा, जनपद पंचायत शहपुरा सहित ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा है ।
इस अवसर में लगातार पौधारोपण करने वाले युवा साथियों से विशेष वार्ता भी की गई जिसमें भारतीय किसान संघ तहसील मंत्री यतेंद्र साहू, सामाजिक कार्यकर्ता सोहन साहू (पटवारी), डीएसएस सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार, विजय साहू ने अपना अनुभव साझा किये ।
इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ अरविंद बोरकर, बीईओ पीडी पटेल, भारतीय किसान संघ जिला कोषाध्यक्ष विवेकानन्द साहू, तहसील मंत्री यतेंद्र साहू,पीआरओ शारदा नामदेव, डीएसएस सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार, पटवारी संघ अध्यक्ष सोहन साहू, सामाजिक कार्यकर्ता विजय साहू, सहायक यंत्री पवन पटेल,उपयंत्री विकास सोनौत्र,विकास खरे उपयंत्री,परोहा जी,अहिरवार जी,सरपंच गुड्डी बाई बनवासी, सचिन फूलगिरी धूमकेतु, रोजगार सहायक दिलीप कुशराम, कृष्ण कुमार साहू, अभिषेक, तिलकराज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।
दिनांक:- 30/03/2025
Comments