पर्यावरण संरक्षण की दिशा में टीम डीएसएस का 101 वें सप्ताह पौधारोपण सम्पन्न

भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष, भा.ज.पा.जिला चिकित्सा प्रभारी, समाजसेवी सहित आमजन रहे उपस्थित
शहपुरा:- मध्यप्रदेश का हरियाली से भरा जिला डिण्डोरी जहाँ की अधिकांश आबादी आदिवासी बाहुल्य है इसके साथ-साथ यहाँ प्राकृतिक सौंदर्य बखूबी देखने को मिलती है, जिस किसी ने यह जिला से गुजरा है वह आनंद से भरपूर हो जाता है ।
बस इसकी सौंदर्यता बनाए रखने के लिए टीम डीएसएस मध्यप्रदेश पौधारोपण महाअभियान चलाकर पौधारोपण व संरक्षण करने के लिए लगातार कार्य कर रही है ।
इस अभियान में जिला डिण्डोरी के विभिन्न संगठन, विशिष्ट लोगों का सहयोग लगातार मिलता रहता है ।
समिति डीएसएस विगत दो वर्षों से हर रविवार पौधारोपण का कार्य कर रही है ।
आज पौधारोपण महाअभियान के 101 वें रविवार में करौंदी के नजदीक माँ शारदा गौ शाला के नजदीक अमरूद का फलदार पौधे का रोपण किया गया । 
आज के इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू,भारतीय जनता पार्टी जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डाँ स्वेता जैन, डाँ अमित जैन, समाजसेवी टेकचंद साहू, सौरभ साहू, शंकर बरमैया,डीएसएस सचिव एडवोकेट निर्मल साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है ।
 दिनाँक:-28/04/2024

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता