बैगाचक ग्राम तरच बाजाग में महिला किसानों ने भारतीय किसान संघ की सदस्यता ली, तरच में ग्राम अध्यक्ष श्रीमति दूजा सोनवानी व मंत्री सुरेखा का चयन कर समिति का गठन किए,ग्राम तरच की कार्यकारणी में मात्रशक्ति प्रमुख
डिण्डोरी:- भारतीय किसान संघ का सदस्यता महाअभियान को लेकर जिला डिंडोरी में गांव-गांव जाकर किसान संघ से जोड़ने का कार्य जिला अध्यक्ष बिहारीलाल साहू जी के नेतृत्व में किया जा रहा है ।
इस मुहिम में जिला डिंडोरी के सभी विकासखण्ड में संघ की सदस्यता दिलाई जा रही है ।
ज्ञात हो की किसान बंधुओ के बिजली, पानी, खाद ,बीज समय में मिले इस विषय को लेकर संघ समय-समय में शासन प्रशासन को जगाने का कार्य कर रही है ।
इस सदस्यता महाअभियान को लेकर ग्राम बैगाचक तहसील बाजाग के ग्राम तरच में महिला किसानों के साथ बैठक किया गया जिसमें सर्व सम्मति से ग्राम अध्यक्ष श्रीमति दूजा सोनवानी व ग्राम मंत्री सुरेखा का चयन किया गया साथ ही ग्राम कार्यकारणी गीता सोनवानी, गौरी,श्यामा बाई,हेमवती निर्मिला सोनवानी,अनीता,सुषमा,सुमन को चयन कर गठन किया गया ।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल साहू, तहसील बाजाग कोषाध्यक्ष सुभाष कुर्चाम, ग्राम अध्यक्ष दूजा सोनवानी, मंत्री सुरेखा सहित किसान मात्र शक्ति उपस्थित रहे हे ।
दिनांक:- 01/02/2024
Comments