शहडोल से आए किसानों ने नर्मदांचल जैविक कृषि फॉर्म ढोंढ़ा का विजिट कर जाना जैविक खेती का गुण:- जैविक कृषि विशेषज्ञबिहारीलाल
शहपुरा:- जिला डिंडोरी के दूर दराज इलाकों तक जैविक खेती के बारे में प्रचार प्रसार एवं जागरूकता का कार्य नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढ़ा निरंतर कर रही है,भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू कृषकों को जैविक खेती के बारे में निःशुल्क जानकारी प्रदान कर रहे है साथ ही किसी कृषक को आवश्यक जानकारी लेनी है तो फोन करके प्राप्त कर लेते है ।
इसी क्रम में बिहारी लाल साहू के नर्मदांचल जैविक कृषि फॉर्म ढोंढ़ा में विजिट करने आए शहडोल से सुशील कुमार द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार द्विवेदी ने ग्राम ढोंढ़ा पहुंचकर केचुआ खाद,एजोला हरी खाद,गोकृपा अमृत,जीवामृत,घन जीवामृत,आदि गौ आधारित जैविक खेती की जानकारी प्राप्त किए साथ ही फॉर्म हाऊस में उगाए जा रहे जैविक सब्जी,धान, मक्का फसलों की जानकारी प्राप्त लिए।
और 8 किलों केचुआ भी क्रय किया गया।
दिनांक:-13 जुलाई 2023
Comments