मिशन "शुभ-जीवन" के तहत पावन दिन विश्व पर्यावरण दिवस और गुरु गोलवलकर के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण, तहसील विधिक सेवा समिति और डीएसएस मध्यप्रदेश व मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र मेंहदवानी के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण

डिंडोरी- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस एमपी) जलवायु परिवर्तन में पौधे की जरूरत को ध्यान में रखकर प्रदेश के अलग अलग जिलों में समय समय पर पौधारोपण करने का कार्य कर रही है।

पौधे लगाने से जहां एक ओर पर्यावरण संतुलन बना रहता है वही दूसरी ओर पौधे लगाकर कर हम,हमारे अप्रत्यक्ष कर्ज को कुछ स्तर पर उतारते है। वर्तमान समय में हम पौधों का अनेक प्रकार से उपयोग करते है जैसे कि प्राणवायु ऑक्सीजन,लकड़ियों से बने सामान,अनोखी अग्नि इत्यादि हम प्रकृति के कर्जदार हो गए।
 
वही दूसरी ओर प्राणघातक कार्बनडाई ऑक्साइड हम सांस लेने से छोड़ते है साथ ही आवागमन और परिवहन के लिए हम बाइक,स्कूटी,कार,बस,ट्रेन, हवाई जहाज इत्यादि साधन का उपयोग करते है,इन सबसे निकलने वाला धुँआ भी हमारे खाते में जाता है,जब उपयोग करेंगे हम तो उसके जिम्मेदार तो हम ही होंगे।

वहीं इस ज़हरीली धुँआ से कितने जीवों को घातक बीमारी होती है कितने जीवन नष्ट हो जाते है उसके जिम्मेदार भी हम ही है ।
प्रकृति का हिसाब-किताब लाजवाब है प्रकृति समय पर सब हिसाब बराबर कर देती है। इस प्रकार हम अनेक प्रकार से प्रकृति के कर्जदार है और इस कर्ज को उतारने का एक ही उपाय है पौधारोपण और संरक्षण करें। 
विचार करें हम जितना कार्बनडाई ऑक्साइड प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से छोड़ते है क्या उसके हिसाब से पौधा लगाते है ?

विश्व पर्यावरण दिवस और गुरु गोलवार जी के पुण्यतिथि पर सिलगी नदी के किनारे ग्राम करौंदी में तहसील विधिक सेवा समिति और डीएसएस मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में फलदार पौधे जामुन का रोपण किया गया। 
वहीं दूसरी ओर टीम डीएसएस मध्यप्रदेश से जुड़कर मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र आरती साहू, कीर्ती साहू (नाना) व नन्हे मुन्हे बालक-बालिका ने पीपल के दो पौधों का रोपण किए और संरक्षित करने का संकल्प लिए। 
                  (मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र) 
इस पौधारोपण के कार्यक्रम में  तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा के लिपिक महेंद्र कुडापे, समिति डीएसएस के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार,किसान नेता भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,ग्रामीण सोहन उपस्थित रहे।

शहपुरा - 05 जून 2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता