संत शिरोमणि कबीरदास के जन्मदिवस पर डीएसएस मध्यप्रदेश के द्वारा किया गया पौधारोपण,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष टेकेश्वर साहू पौधारोपण महाअभियान से जुड़कर 54वां सप्ताह किया गया पौधारोपण
जलवायु परिवर्तन के दौरान उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं के निदान के लिए अनिवार्य है पौधें
डिंडोरी- वैश्वीकरण के कारण पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के चपेट में है। जलवायु में असंतुलन के कारण आज अनेक प्रकार की बीमारियां जैसे कि मानसिक तनाव, दमा,कैंसर,मधुमेह जैसे इत्यादि गम्भीर रोग हो रहे है।
जलवायु परिवर्तन में संतुलन के लिए पौधे की महत्ता किसी से छुपा नहीं है। पौधों की उपयोगिता को ध्यान में रखकर धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश)पौधारोपण महाअभियान चला कर अपने स्तर से पौधारोपण कर रही है और पौधों के महत्व के प्रति जनजागृति लाने का कार्य कर रही है।
पौधारोपण महाअभियान के तहत रविवार संत शिरोमणि कबीरदास जी के जयंती और रविवार को छायादार पौधे का रोपण किया गया साथ ही पूर्व से लगाए पौधों का संरक्षण किया गया।
आज का 54वां रविवार पौधारोपण कार्यक्रम माँ शारदा गौशाला करौंदी के समीप किया गया जिसमे माँ शारदा गौशाला के अध्यक्ष और क्षेत्रीय जनपद सदस्य टेकेश्वर साहू,समिति डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव और क्रांतिकारी युवा अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष और सुप्रसिद्ध जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू,क्षेत्रीय एलडी सोहन साहू,ग्रामवासी शंकर लाल बरमैया उपस्थित रहे।
शहपुरा - 04जून 2023
Comments