कार्यालय आत्मा परियोजना जिला डिंडौरी को सता रहा अनियमितता सामने आने का डर, भारतीय किसान संघ डिंडोरी को आवेदन के बाद नहीं मिल रही जानकारी
डिंडौरी:- भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी ने कार्यालय आत्मा परियोजना जिला डिंडोरी के द्वारा की जा रही अनियमतता को मिली सामान्य जानकारी के आधार पर लिखित रूप से जानकारी मांगी किंतु विभाग के द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
डिंडोरी जिला के कार्यालयों में लगातार भ्रष्टाचार फल फूल रहा है और अधिकारी कर्मचारी मनमानी कर रहे है,जिसकी जानकारी भारतीय किसान संघ के द्वारा मांगे जाने पर सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्यालय द्वारा जानकारी नहीं दी जा रही है।
डिंडोरी जिला का हाल यह है कि किसानों के संगठन को जब जानकारी नहीं दी सकती तो आम किसान का तो कहना ही क्या। आम किसान कार्यालय के चक्कर काट काटकर परेशान हो रहे होते है और प्रशासन कोई ध्यान नही दे रही है।
अब भारतीय किसान संघ को ज़बूरन आरटीआई लगाना पड़ रहा है जिससे जानकारी मिल सके। देखते है कार्यालय कब तकजानकारी छुपाकर रखती है।
दिनांक:- 06/02/2023
Comments