कॉलेज के छात्रों ने नर्मदांचल जैविक कृषि फॉर्म ढोंढ़ा का किया विजिट, जैविक कार्यशाला में विद्यार्थियों को दी गई जैविक खेती के बारे में प्रायोगिक जानकारी
डिंडोरी/शहपुरा:- नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म और धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस मध्यप्रदेश) जनजातीय जिला डिंडोरी के दूर दराज इलाकों तक जैविक खेती के बारे में प्रचार प्रसार एवं जागरूकता का कार्य निरंतर कर रही है।
भारतीय किसान संघ डिंडौरी जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू कृषकों को जैविक खेती के बारे में निःशुल्क जानकारी निरंतर प्रदान कर रहे है साथ ही कृषको को आवश्यक जानकारी ऑनलाइन सोशल मीडिया और मोबाइल पर भी देते रहते हैं।
इसी क्रम में बिहारी लाल साहू के नर्मदांचल जैविक कृषि फॉर्म ढोंढ़ा में विजिट करने आए शासकीय महाविद्यालय मेंहदवानी से छात्राओं आराधना साहू,साक्षी साहू,साधना साहू,निशा चंद्रौल,प्रियंका साहू,कमलवती यादव,अनिल साहू,गोकुल साहू सहित भारतीय किसान संघ मेंहदवानी ब्लाक अध्यक्ष चिरौंजी लाल चंद्रौल आदि ने ग्राम ढोंढ़ा पहुंचकर जैविक कृषि का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला में जैविक कृषि विशेषज्ञ ने केचुआ खाद,एजोला हरी खाद,गोकृपा अमृत,जीवामृत,घन जीवामृत,अग्नीअस्त्र आदि गौ आधारित जैविक खेती की प्रायोगिक जानकारी विद्यार्थियों को दिए साथ ही फॉर्म हाऊस में उगाए जा रहे, जैविक सब्जी की तकनीकी जानकारी दी गई।
दिनाँक- 01 फरवरी 2023
Comments