पवित्र भूमि अमरकंटक में पौधारोपण महाअभियान का 40 वाँ रविवार संपन्न मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक,पौधारोपण महाअभियान में हुए शामिल

डिंडोरी- पर्यावरण का संतुलन होना आमजन सहित सम्पूर्ण जीव जगत के सुसंगत निरोग और आनंदमय जीवन के लिए अनिवार्य है। 
पर्यावरण तब सुरक्षित रहेगा जब हम पेड़ न काटकर पेड़ लगाएंगे, पेड़ों को सुरक्षित रखेंगे,पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे, पर्यावरण के प्रति अपने प्रेम को गहरा करेंगे।
धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस मध्यप्रदेश) पर्यावरण और समाज हित के लिए अनेक कार्य कर रही है, जिसमें से एक है पौधारोपण महाअभियान है, समिति हर रविवार को लगातार पौधारोपण करती है और पर्यावरण के प्रति लोंगो में नई चेतना लाने का कार्य कर रही है।
इस रविवार को पावन भूमि नगर परिषद अमरकंटक के परिसर में 40 वाँ रविवार पौधारोपण किया गया। पौधारोपित करते समय नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सीएस परस्ते, किसान नेता भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू,डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, मण्डला निवासी भूपत जावरिया,एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ मुकेश गौलिया,सोहन साहू, राजाराम साहू सहित अमरकंटक निवासी मौजूद रहे।
अमरकंटक -26.02.2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता