भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष ने हैदराबाद प्रवास पर किया पौधारोपण
डिंडौरी:-भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू प्रदेश के जाने माने और बहुचर्चित जैविक कृषि विशेषज्ञ है, जिन्हें प्रदेश स्तर केलकर जैविक कृषि पुरुस्कार प्राप्त हो चुका है।
श्री बिहारी जी जैविक कृषि के प्रशिक्षण और बंजर भूमि को कैसे जल्दी उपजाऊ बनाया जाए सहित विभिन्न आयामो के प्रशिक्षण के लिए वर्तमान समय में हैदराबाद के हार्टफुलनेस कान्हा शांति वनम में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने हैदराबाद में मृदा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण आज बुधवार को किया और पावन संदेश दिया।
हैदराबाद के हार्टफुलनेस कान्हा शांति वनम में पौधारोपण के दौरान भारतीय किसान डिंडोरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, उपाध्यक्ष ख़ामोद चंदेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हैदराबाद 04.01.2022
Comments