टीम डीएसएस ने पौधो का संरक्षण कर जीवनदायिनी जल दिया
शहपुरा :-धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस) पौधारोपण महाअभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्य विगत 7 माह से कर रही है साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोंगों में जागरूकता लाने का काम रही है।
इसी क्रम में माँ शारदा टेकरी में विगत चार माह पूर्व लगाए गए पौधों में पानी डालकर पौधों को जानवरों से बचाने के लिए चारों तरफ बांस से रूधाई करके संरक्षित किया ।
आज के इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के जाने माने सर्फ विशेषज्ञ दीपचंद कछवाहा, आध्यात्मिक क्रांति के जानकार सोहन , डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू सहित छोटे छोटे बच्चे उपस्थित रहे है ।
दिनाँक :- 04/01/2023
Comments