म.प्र.पटवारी संघ शहपुरा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए सोहन साहू, नवागत अध्यक्ष ने अस्पताल पहुँचकर फल वितरण किया।


डिंडौरी:- म.प्र.पटवारी संघ तहसील शाखा शहपुरा के सभी पटवारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया अपनाकर अध्यक्ष का चुनाव किया,जिसमें सोहन साहू को अध्यक्ष एवं शंकर मरावी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

पटवारी संघ शहपुरा के पूर्व अध्यक्ष पप्पू पटेल का स्थानांतरण ग्रह जिला झाबुआ होने के बाद उन्होंने तहसील अध्यक्ष पद से अलग हो गए थे,जिसके बाद शहपुरा के सभी पटवारियों ने मिलकर पटवारी आनंद डेहरिया को निर्वाचन कराने की जिम्मेदारी सौपी। श्री डेहरिया ने निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया अपनाकर आज सभी की सहमति से सोहन साहू को म.प्र.पटवारी संघ शहपुरा के अध्यक्ष एवं पटवारी शंकर मरावी को उपाध्यक्ष घोषित किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोहन साहू ने संघ को मज़बूत करने के लिए सभी से मिलकर काम करने की बात कही और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने को कहा साथ ही अध्यक्ष ने पटवारियों के साथ स्वास्थ केंद्र शहपुरा जाकर रोगियों के हाल चाल जाना और फल फूल वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया।

म.प्र.पटवारी संघ डिंडोरी के सभी साथियों ने नवागत अध्यक्ष को शुभकामनाएं संदेश प्रेषित कर आशा व्यक्त किया कि श्री सोहन साहू के नेतृत्व में संघ में नई ऊर्जा आएगी और किसानों के हित में काम में गति आएगी।
भारतीय किसान संघ डिंडोरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई संदेश दिया,वही सामाजिक समिति धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) के सचिव एवं संघ के लीडल एडवाइजर अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू सहित अनेक शुभ चिंतकों ने बधाई संदेश प्रेषित शुभकामनाएं दिया।

शहपुरा - 04.12.2022

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता