पौधारोपण महाअभियान के तहत संस्कार पब्लिक स्कूल में किया गया 28 वां रविवार पौधारोपण
शहपुरा:- समाज के विभिन्न आयामों में काम करने वाली संस्था डीएसएस वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए काम कर रही है। विगत छ:माह से अधिक समय से धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस) जिला डिण्डोरी के विभिन्न स्थानों में पौधारोपण का कार्य महाअभियान के रूप में कर रही है। पर्यावरण की महत्ता को समझते हुए इस पुण्य कार्य में जिला के कई संगठन जुड़कर अपनी सहभागिता दे रहे है ।
पौधारोपण महाअभियान के 28 वाँ रविवार संस्कार पब्लिक स्कूल के परिसर में पौधारोपण किया गया साथ ही शहपुरा तालाब के किनारे पूर्व में लगाए गए जामुन के पौधा का संरक्षण किया।
पौधारोपण एक पुनीत कार्य है और समाज को इस दिशा में कार्य करना होगा तभी आने वाली पीढ़ी खुशहाल रहेगी,आनंदमय रहेगी, निरोग रहेगी। इसी संदेश के साथ सभी लोंगो से निवेदन है कि कम से कम एक पौधा जरूर रोपण कर संरक्षण करे ।
आज के कार्यक्रम पौधारोपण महाअभियान के 28 वाँ रविवार में संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक लाला प्रसाद झारिया,भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, आध्यात्मिक प्रणेता सोहन जी, सदस्य कनैहा साहू, डीएसएस मध्यप्रदेश सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू सहित बच्चे उपस्थित रहे है ।
दिनांक:- 04/12/2022
Comments