डिण्डौरी से 22 किलोमीटर दूर स्थित चांदरानी धान उपार्जन केंद्र का भारतीय किसान संघ ने जायजा लिया
शहपुरा:- भारतीय किसान संघ विगत कुछ दिनों से धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर वहां की स्थानीय व्यवस्था को देखकर यदि कोई समस्या है तो उसे तत्काल प्रशासन तक पहुचाने का कार्य कर रही है ।
आपको बता दे कि भारतीय किसान संघ की टीम ने धान उपार्जन केंद्र शहपुरा, मानिकपुर का जायजा ले चुकी है ।
इसी क्रम आज डिण्डोरी से 22 किलोमीटर दूर स्थित चांदरानी धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का अवलोकन किया जिसमें पाया कि कुछ बारदाना छोटे है जिसके कारण धान भरने के बाद सिलाई करने में परेशानी होती है, इसी प्रकार धान भरने एवं तौल करने के लिए पर्याप्त मजदूर नही लगे है जिससे किसान बंधुओ को स्वयं धान भरनी पड़ रही है, इस समस्या का जल्द समाधान करने के लिए केंद्र प्रभारी को कहा ।
आज इस अवलोकन के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल, जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू सहित अन्य किसान बंधु उपस्थित रहे है ।
दिनांक:- 09/12/2022
Comments