भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश का राजधानी भोपाल में तीनों प्रांतों की बैठक हुई संपन्न ! विशाल अंदोलन की बनी रणनीति
भोपाल:- भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के तीनों प्रांतों महाकौशल मध्य भारत एवं मालवा प्रांत की संयुक्त बैठक भोपाल के अपेक्स भवन में आयोजित की गई इस बैठक में भारतीय किसान के तहसील स्तर से लेकर जिला संभाग, प्रांत एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए ।
इस वृहद बैठक में सर्वप्रथम गोपाष्टमी पर्व, धार्मिक एवं प्रायोगिक लाभ के बारे में महाकौशल प्रांत के प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।
इसी क्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल अंजाना ने प्रदेश सरकार से किसान हितैषी कार्य करवाने के लिए संघ के दो बड़े किसान आंदोलन जो 22 नवम्बर 2022 को "ग्राम सभा से लेकर विधानसभा" इस थीम के साथ भोपाल के मोती लाल विज्ञान महाविद्यालय लाल परेड मैदान के समाने पांच लाख किसान पहुंच कर आंदोलन करेंगे साथ ही 19 दिसंबर 2022 को "किसान गर्जना" थीम के साथ कृषि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य को लेकर आंदोलन दिल्ली रामलीला मैदान में सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई । (बैठक की Live Vidio देखने के लिए Link को क्लिक करें)
इसी के साथ संघ के सदस्यों को कहा गया की 10 नवम्बर को अपने क्षेत्रिय विधायको और 5 दिसंबर को क्षेत्रिय सांसद को ज्ञापन सौंपे ।
इस वृहद बैठक की रणनीति से स्पष्ट होता है कि ग्राम सभा से विधानसभा तक लाखों किसान भाई मध्यप्रदेश के भोपाल के किसान आंदोलन में पहुंचेंगे।
इस वृहद बैठक में महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भरत पटेल व प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में जिला डिण्डोरी से जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, जिला सदस्य महेश साहू सहित तहसील डिण्डोरी मंत्री तरूण, उपाध्यक्ष सुमित ईटोरिया, बजाग कोषाध्यक्ष सुभाष कुर्चाम, मेंहदवानी कोषाध्यक्ष खूबचंद साहू, मिडिया प्रभारी नेतराम उपस्थित रहे है ।
दिनांक:- 01/11/2022
Comments