विधिक जागरूकता शिविर कटंगी में सामिल हुए न्यायाधीश रविशंकर भलावी
शहपुरा:- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशों के पालन में तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डौरी के मार्गदर्शन में कानूनी जागरूकता लाने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में दिनांक आज दिनांक को ग्राम पंचायत कटंगी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित व्यवहार न्यायाधीश रविशंकर भलावी द्वारा उपस्थित ग्रामीण महिला एवं पुरुषों को संबोधित करते हुए कानूनी जानकारी विस्तार पूर्वक देते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं संबल, कल्याणी आदि के बारे में बताया गया।
इसी क्रम में अधिवक्ता निर्मल साहू विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन के संबंध में जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित जनोपयोगी सेवाओं की विस्तार से जानकारी दिए साथ ही लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, अधिवक्ता लवकुश झारिया , विधिक सेवा समिति तहसील शहपुरा के लिपिक महेन्द्र कुड़ापे, संतोष सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित रहे।
दिनांक:- 24/09/2022
Comments