91 दिवस के जैविक धान देखने के लिए नर्मादांचल जैविक फार्म हाउस ढोंढा का करे विजिट

  शहपुरा:- डीएसएस समिति के संकल्प का यह एक उदाहरण है कि जिला डिण्डोरी को रासायनिक मुक्त खेती बनाने एवं जैविकमय करने के लिए समिति के जैविक कृषि प्रशिक्षक व भारतीय किसान संघ डिण्डोरी जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू लगातार जिला व क्षेत्र के कृषकों को जैविक खेती करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं साथ ही गांव-गांव जाकर कृषकों को जैविक खेती करने का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।
         ज्ञात हो कि बिहारी लाल साहू स्वयं अपने खेत में भी जैविक खेती करते हैं वर्तमान में खरीफ की फसल में जैविक पद्धति से बीजोपचार कर धान की नर्सरी लगा कर 16 दिनों में रोपाई की गई है और रोपाई में 1 से 2 पौधे ही लगाए गए थे,जिसमें मात्र 45 दिनों में ही धान की फसल 2 फिट की हो चुकी है तथा धान के 1-2 पौधे में 20 शाखाएं आ चुकी है।इस प्रकार धान की उत्तम फसल देखने को मिल रही है।
    आज धान की फसल 91 दिवस की हो चुकी है जो बहुत अच्छी पैदावार देने के लक्षण दिखाई दे रहे है, साहू जी ने इन धान के फसलों के बीच एजोला हरी खाद डाला है जो गेंहू के फसल के लिए लाभदायक होगा ।
  इसलिए सभी किसान बंधुओ से अपील हैै कि अधिक से अधिक जैविक खेती करें और अधिक मुनाफा प्राप्त करें ।

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता