माँ जगत जननी की कृपा से पौधारोपण महाअभियान का 18 वां रविवार सम्पन्न
डिंडौरी:- स्वस्थ पर्यावरण के महत्व को आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं की क्षेत्र में एक ऐसी समिति भी है जो लगातार हर रविवार को पौधारोपण कर रही है और लोंगो से निरंतर पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने का अपील कर रही है।
सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण कि दिशा में काम करने वाली समिति धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस) ने आज लगातार 18वां रविवार पौधारोपण किया।
पौधारोपण और पौधों का संरक्षण आज के समय में बहुत ही अनमोल है ये हम सबको जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी समझनी ही होगी,अपने और आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ,खुशहाल और आनंदमय जीवन के लिए।
वर्तमान में भारत सरकार ऊर्जा एप के माध्यम से सभी लोंगो को, सभी कर्मचारियों को पर्यावरण की जागरूकता के लिए अभियान चला रही है जिससे सभी पर्यावरण के महत्व को समझ सके। वही भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धर्मगुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी मिट्टी बचाओ अभियान के साथ पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक कर रहे हैं। ऐसे अनेकानेक महान लोग हैं जो पर्यावरण के महत्व को जान हैं,हम भी पर्यावरण के महत्व को समझें।
पेंटर बलभद्र जी का कहना है कि पेंटिग में जो आत्मीय आनंद मिलता है उसी तरह का आत्मीय आनंद पौधारोपण और संरक्षण से भी मिलता है,यह आनंद, जीवन को परम आनंद की दिशा में ले चलता है।
आज के पौधारोपण महाअभियान में क्षेत्र के जाने माने सुप्रसिद्ध पेंटर चित्रकार बलभद्र साहू, क्रांतिकारी समिति डीएसएस के सचिव निर्मल कुमार,आध्यात्मिक क्रांति यूट्यूब चैनल के संचालक सोहन जी सहित क्षेत्र के आमजन उपस्थित रहे।
दिनांक:- 25/09/2022
Comments