भारतीय किसान संघ डिंडौरी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
डिंडौरी/शहपुरा :- भारतीय किसान संघ जिला डिंडौरी ने अश्विनी झारिया संचालन कृषि कार्यालय प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र डिंडौरी के वर्तमान में हुए स्थानांतरण पर रोक लगाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम के नाम सौपा ज्ञापन।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया की श्री झारिया के कार्य से जिला के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है,किसान हित में लगातार अच्छे कार्य कर रहे हैं, किसानों को नई और अच्छी तकनीक की जानकारी लगातार मिल रही है,बहुत से सकारात्मक कार्य जिला में किसान हित में हो रहे हैं,जिससे किसान खुश हैं, इसलिए किसान हित में लगातार अच्छे कार्य कर रहे अधिकारियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए शासन को चाहिए कि स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए।
ज्ञापन देते समय भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिला मंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,अधिवक्ता लवकुश झारिया सहित जिला के किसान उपस्थित रहे।
दिनांक:- 25 अगस्त 2022
Comments