लोगों का हर शुभ अवसर को अवसर बनाकर पर्यावरण से जोड़ रही है टीम DSSMP
शहपुरा: क्षेत्र के सामाजिक दिशा में काम करने वाले संगठनों में से एक धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(DssMp) के सदस्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं और पौधारोपण करके हर इंसान को पर्यावरण से जोड़ने एवं प्रकृति से सभी के प्रेम को और गहरा कराने का हरपल प्रयास कर रहे हैं।
आपको बता दें शहपुरा के अलावा विश्व स्तर पर मिट्टी बचाओ अभियान को चलाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी लगातार काम कर रहे हैं और लोंगो को पर्यावरण से गहरे रूप में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिससे हम सभी के वर्तमान और आने वाली पीढ़ी खुशहाल और आनंदमय जीवन जी सके।
लगातार सात रविवार की भांति इस रविवार को भी DssMp के सदस्यों ने माँ शारदा गौशाला करौंदी के समीप आम,जामुन और पीपल के पौधा लगाए,साथ ही पिछले वर्षों में लगाये गए औषधी पौधे आँवला के आस पास बरसात के मौसम में उगे हुए खरपतवार की साफ सफाई किये जिससे पौधों का संरक्षण हो सके।
वृक्षारोपण के दौरान धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(DssMp) के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,सोहन साहू,पत्रकार भीमशंकर साहू अधिवक्ता अनुपम साहू उपस्थित रहे।
समिति के सदस्य अपने जीवन के हर शुभ अवसर जैसे कि जन्मदिन,शादी की सालगिरह,बच्चों का जन्मदिन,पावन त्यौहार,राष्ट्रीय त्यौहार जैसे अनेक अवसर में वृक्षारोपण करते हैं और देश के सभी सम्माननीय प्रिय साथियों से विनम्र अपील करते हैं की सभी अपने अपने जीवन के शुभ अवसर को अनमोल,अनोखा बनाने के लिए पौधा जरूर लगाएं जिससे आने वाली पीढ़ी को शुध्द हवा,शुध्द मिट्टी,शुध्द पानी जैसे जीवन के हर चीज शुध्द रूप में मिल सके और हम सभी जीवन स्वस्थ और निरोग बना रह सके।
दिनाँक- 10.07.2022
स्थान-शहपुरा,डिंडौरी
www.dss-mp.in
Comments