मन करता है लौट जाऊ उस गली में

बहुत मन होता
   लौट जाऊ उस #गली में
जहाँ से चले थे ये कदम
    एक अनजानी #मंजिल की और
   सो जाऊ उन #बिस्तरों पर
जो इतने #मुलायम नही थे
   पर थे बहुत #खास
घूम आऊ उन रास्तो पर
    जो #अनजान होकर भी
जाने पहचाने से थे
     कर लूँ कुछ उछल #कूद
उस #मैदान पर जो कुछ ना होकर भी
    बहुत खास था मेरे लिए
मिल जाए वो #स्लेट और #क़िलम
    जिस पर घिसा करते थे
भविष्य की #इबारत
 #पिट जाऊ फिर एक बार उन गुरु से
      जो बना गए वो अभेद इमारत
सोच लूँ फिर से #अजीब बुन लूँ वो
    #हसीन सपने जो रह गए बस
ख्बाब बनकर ।
    याद आ रहा #बचपन फिर से एक बार।
बहुत मन  होता
 
लेखक:- श्री अमित सिंह (एस.डी.ओ.)

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता