एक अधूरी कहानी..... चौथा अंक

कहानी अब तक......6 माह बाद जब कृष्ण की अम्बर से बात होने लगती है तब वह अम्बर से कहता है कि आप इतने दिनों से बात क्यों नहीं कर रहे थे अचानक गायब कहा हो गए थे, अम्बर कहती है मेरी मोबाइल खराब हो गई थी, इतनी सी बात में कृष्ण संतुष्ट नहीं होता उसे लगता है अम्बर उससे झूठ बोल रही है ।
वह उससे बोलता है यदि अम्बर आपको मेरे से बात करने में कोई परेशानी हो रही हो तो बता दो मैं फिर कभी भी आपको मैसेज नहीं करूंगा, तो कहती है ऐसी बात नहीं है में बात करना चाहती हूं, फिर पुनः अम्बर और कृष्ण बाते करने लगे दुनियां भर की बाते करने लगे , कृष्ण अम्बर के मेसेज का आने का दिन भर इंतजार करने लगा जैसे ही मैसेज आता वह तपाक से उस मैसेज का जवाब देने लगा जैसे कृष्ण मोबाइल में ही आंखे गड़ाए बैठा रहता हो .....!
कुछ दिनों के बाते होने के बाद कृष्ण ने अंततः अपना इश्क का इजहार कर ही दिया , कहता है अम्बर एक बात बोलना चाहता हूं, अम्बर कहती है बेशक बोलिए .........
वह तुरंत कहता है मैं तुमसे प्यार करने लगा हूं और शादी करना चाहता हूं ।
अम्बर कहती है मैं नहीं कर सकती मैं आपसे प्यार नहीं करती तो कृष्ण कहता है कोई बात नहीं फिर .....हम तो मित्र है मित्र रहेगें फिर ......! यह तो अम्बर की नखरे थी मना करना कुछ दिनों के बात के बाद अम्बर भी कहती है यार मैं आपके बिना नहीं रह सकती पता नहीं क्यूं पर नहीं रह सकती इतने में कृष्ण भी कहता है मैं भी नहीं रह सकता ......इश्क बड़ता गया ,बाते चलती गई कृष्ण के फोटो अम्बर के पास तो अम्बर की फोटो कृष्ण के पास ,फोटो भी मिल गई दोनों एक दूसरे को अच्छे से पहचानने लगे ।
जब शादी के बात कृष्ण करता है तो अम्बर कहती है यह तो मेरी पापा मम्मी निर्णय करेगें की कहा पर करनी है उनके निर्णय के विरूद्ध में कहीं शादी नहीं कर सकती , कृष्ण कहता है बात सही भी है जो पापा मम्मी निर्णय करेगें वही सही होगा पर अम्बर कहती है पर यदि मेरी शादी कहीं और होगी तो मैं खुश नहीं रह पाऊंगी । कृष्ण का जवाब भी यही रहता है ।
एक दिन अम्बर के पापा मम्मी को इस बात का पता चल जाता है कि अम्बर तो कृष्ण से बात करती है, जिसे है यह जानकारी लगती है अम्बर से उसके मोबाइल छीनकर अपने पास रख लेते है और अम्बर के नंबर को बंद कर देते है यह जानकारी कृष्ण को कुछ दिनों बाद पता चलती है जब वह इस बात का पता लगाने का प्रयास करता है कि आखिर अम्बर ने बात करना क्यों बंद कर दी ।
बहुत दिनों तक कृष्ण अपने में खोया रहने लगा जैसे उसके सामने बहुत बड़ी समस्या आ गई हो ......!
कुछ दिनों तक कृष्ण खुद को संभालने में लगा रहा है इसी बीच उसे पता चलता है कि अम्बर की शादी तो लग गई है और उसकी शादी दिसंबर में होनी बाली है वह फिर से दुखी गया ।
खुद को कोसने लगा कि ऐसी कौन सी गलती उसने किया था कि हर तरफ उसे दुःख ही मिलता है अब यह अम्बर का उसके जीवन में आना फिर दूर चले जाना .........।
एक दिन कृष्ण हिम्मत करके नया नंबर से अम्बर के नए नंबर में फोन लगा कर अम्बर को शादी की शुभकामनाएं देता है ।
कहता है आप हमेशा खुश रहना जैसे है वैसे ही रहना आप ऐसे में ही अच्छे लगते है ........!


Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता