अवैद्य मादक पदार्थ के विक्रय से डिंडोरी जिला के युवा हो रहे नशे के आदी

निर्मल कुमार साहू(एड.):- कहा जाता है कि जिस तरह से व्यक्ति के चारों ओर का वातावरण होता है व्यक्ति भी वैसा ही आचरण धारण कर लेता है, वैसे तो डिंडोरी जिला प्रकृति सुंदरता से ओतप्रोत है यहां हर तरफ हरियाली ही नजर आती है और यहां हर वर्ग, आयु के व्यक्ति निवास करते है लेकिन ज्यादातर युवाओं कि संख्या देखने को मिलती है जिसमें कुछ तो सरकारी सेवक है तो कुछ स्वयं का व्यापार या कृषि कर रहे है ,,,इसी बीच अचानक युवाओं में कुछ परिवर्तन सा देखने को मिलने लगा कुछ समय तो लगा कि हो सकता है अपने कार्य की अधिकता के वजह से यह परिवर्तन अर्थात सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों को भूलने का हो गया है । पर माजरा तो कुछ और है, यह युवाओं में फ़ैल रही अवैध मादक पदार्थ के सेवन के वजह से है जो इन दिनों प्रशासन के दांतों तले यह अवैध मादक पदार्थ के विक्रय का खेल चल रहा है जिसमें तकरीबन 70 प्रतिशत युवा इस नशा के सेवन करने के आदि हो चुके है । यह मादक पदार्थ (ओंरेक्स) जिसमें कोडीन फास्फेट की मात्रा रहती है जिसकी एक बार लत लग जाने के बाद वह व्यक्ति बार बार इस पदार्थ का सेवन करने लगता है ऐसे नशीले पदार्थ का विक्रय शहपुरा, डिंडोरी में खुले में चल रहा है और प्रशासन को इस बात की जानकारी भी नहीं है यह बड़ी दुःख की बात है । युवाओं को बेची का रही है मौत की सामग्री जबकि हमारे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 में प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार है जिसमें सरकार का कर्त्तव्य है कि हमारे प्राण को सुरक्षित रखे पर यहां तो उल्टा ही है धीरे धीरे बाटी जा रही है .......मौत । दुःख इस बात की है कि एक बार जो इस नशे में पड़ जाता है तो वह अपने आय की समस्त राशि नशीले पदार्थ की सेवन में खर्च कर देता है और कमी होने पर वह घर की आभूषण से लेकर बेशकीमती समंग्री भी बेच देते है , यह नशा अब ग्रामीणों में भी फ़ैल रहा है जो की एक बहुत बड़ी अप्रिय घटना को जन्म देना का संकेत करने लगे है अपराध की प्रवत्तिया बढ़ेगी ,,,,,,,,,सामाजिक संतुलन बिगड़ेगा, आर्थिक तंगी आएगी । यह नशीली पदार्थ का विक्रय कोई एक व्यक्ति नहीं कर रहा बल्कि पूरा एक गिरोह इस कार्य में लगा हुआ है यू कहे संगठित अपराध करने का कारोबार चल रहा है । जिला प्रशासन को जल्द से जल्द इस संगठित अपराध के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा कहीं कोई अप्रिय घटना न कारीत हो जाए ।

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता