भारत विकास परिषद् महाकौशल के सहायक नदियां बचाव अभियान यात्रा
जबलपुर:-भा.वि.प.महाकौशल प्रान्त के प्रान्तीय पर्यावरण संरक्षण एवम नशामुक्ति अभियान के प्रमुख डॉ अनंत दुबे जी द्वारा नरसिंहपुर शाखा के सौजन्य से श्री उपेंद्र जी होलकर ( बाबा) राष्ट्रीय संयोजक, अखिल भारतीय भक्त मंडल के विशेष सानिध्य में दिनांक 16 व 17 नवम्बर 2017 को दो दिवसीय सहायक नदियां बचाव अभियान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है एवं विभिन्न स्थानों पर आयोजित सभा में प्रशासनिक,राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां शामिल होगी। दिनांक 17 तारीख को स्थानीय विधायक व जिलाधिकारी की विशेष उपस्थिति में प्रान्त अध्यक्ष निशिकांत चौधरी भी उपस्थित होंगे । सम्माननीय डॉ अनंत जी को इस विशेष सामाजिक प्रयास हेतु अनंत शुभकामनाये।
निर्मल साहू (एड.)
जिला समन्वयक जिला डिंडोरी
निर्मल साहू (एड.)
जिला समन्वयक जिला डिंडोरी

Comments