Posts

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

Image
शहपुरा:- विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आज सम्पूर्ण भारत में एक साथ योग किया जा रहा है । योग का महत्व बहुत है जिससे जीवन में संतुलन आता है और शरीरिक काया निरोग होती है इसलिए समस्त सरकारी तंत्रों में योग के महत्व को बढावा देने के लिए आज सामूहिक योग होना है इसी के साथ न्यायालय के न्यायाधीश, कर्मचारीगण, अधिवक्तागणों को भी योग करना आवश्यक है । आज सिविल कोर्ट शहपुरा के वरिष्ठ खंड न्यायाधीश दिलीप पाटिल,  अतिरिक्त वरिष्ठ खंड न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम ने भी समस्त कर्मचारीगण व अधिवक्तागण के योग किया । आज के इस योग कार्यक्रम के योग शिक्षक ब्रजबिहारी साहू जोकि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित है उन्होने योग की बरीकियो को बताकर मंत्रोच्चारण के साथ योग करवाए।  न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम ने कहा की सभी लोगों को योग आवश्यक रूप से करना चाहिए जिससे मन संतुलित रहेगा जिससे अपराध होने की संभावना कम होगी और जीवन सुखमय होगा । आज के इस कार्यक्रम में न्यायाधीश दिलीप पाटिल,  न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम,  योग शिक्षक ब्रजबिहारी साहू, अधिवक्ता निर्मल कुमा...

युवाओं की अनोखी पहल, हर रविवार पौधारोपण लगातार 3 सालों से हर रविवार को युवाओं के द्वारा किया जा रहा पौधारोपण

Image
डिण्डौरी। पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। हमारी प्राणवायु के यही आधार हैं। पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में युवाओं की टीम लगातार 3 सालों से कार्य करते हुए हर रविवार को पौधारोपण कर रहे हैं। डिण्डौरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज समिति से जुड़कर युवाओं की टोली हर रविवार को पौधारोपण कर रही है। पौधारोपण महाभियान के 154 वें रविवार को इन युवाओं ने ग्राम बरगांव में सिलगी नदी किनारे पौधारोपण किया। यहां कटहल के पौधे का रोपण किया गया। धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल साहू ने बताया कि उनकी टीम लगभग 3 सालों से पौधारोपण कर रही। पौधारोपण कार्य में हमारी समिति के अलावा भारतीय किसान संघ, तहसील विधिक सेवा समिति सहित अन्य संगठनों के लोगों ने अभी तक हमारे इस अभियान का हिस्सा बनकर पौधारोपण किया है। इस बार हमने लगातार 154 वें रविवार को पौधारोपण किया है। ग्राम पंचायत बरगांव के सचिव दिलीप कुशराम ने बताया कि पौधारोपण का यह कार्य रविवार को सिलगी नदी किनारे किया गया। ग्राम पंचायत बरगांव के सौजन्य से एक बगीचा हमने...

12 सूत्रीय मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम SDM शहपुरा को सौपा ज्ञापन

भारतीय किसान संघ जताई नाराजगी शहपुरा:- जिला डिंडोरी के किसानों के मूलभूत एवं आवश्यक समस्याओं के निराकरण किये जाने के लिए भारतीय किसान संघ डिंडोरी लगातार जिला डिंडोरी में कार्य कर रही है। इस वर्ष जिला डिंडोरी में कृषि विभाग  ने जायद की बीज नही दिया गया जबकी प्रतिवर्ष जायद (गर्मी) के फसल मूंग, उड़द की बीज दिया जाता था, क्या कारण है कि इस वर्ष किसानों को बीज नहीं दिया जा रहा है ?  कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में बीज वितरण किया गया है लेकिन किसानों के खाते में आज तक अनुदान राशि जमा नहीं  की है जिससे किसान परेशान है । पशु चिकित्सा विभाग में दवाई उपलब्ध नहीं रहती है पशुपालकों को दवाई का पैसा चिकित्सकों को अलग से देना पड़ता है बाजार से क्रय करना पड़ता है । पशु चिकित्सा विभाग द्वारा समय पर इलाज नहीं किया जाता जिससे पशुधन की जान चली जाती है और शासन द्वारा जारी डायल 1962 से पशुपालकों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। अमरपुर विकासखंड अंतर्गत भाखा बांध से पानी लीकेज हो रहा है बांध से 4 गांव में सिंचाई हेतु पानी जाना था परन्तु भाखा बांध 10% मात्रा में टूट चुका है तथा नहर ...